छत्तीसगढ़

लोस चुनाव में धमतरी विधानसभा से मोटर स्टैण्ड वार्ड शक्ति केन्द्र में भाजपा को सर्वाधिक बढ़त दिलाने पर संयोजक राजेश गोलछा सहित बूथ अध्यक्षों का हुआ सम्मान


पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, जिला प्रभारी नीलू शर्मा, पूर्व विधायक रंजना साहू के मार्गदर्शन में भाजपा की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाने में रहे सफल – राजेश गोलछा

धमतरी(प्रखर) लोकसभा चुनाव में भाजपा ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर भाजपा प्रत्याशी को बहुमत दिलाई। धमतरी विधानसभा में मोटर स्टैण्ड वार्ड महाकालेश्वर शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत बूथ क्रमांक 140, 141 में भाजपा प्रत्याशी को सर्वाधिक बढ़त मिली। जिसके पश्चात शक्ति केन्द्र संयोजक व बूथ अध्यक्षों का सम्मान सिहावा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा, शशि पवार, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय साहू द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रकाश शर्मा, अरविंदर मुंडी, डा एनपी गुप्ता, विनोद रणसिंह, चिराग आस्था आनंद पिंजानी, संदीप पटेल, दुर्गेश यादव, पन्ना थवाईत, पार्षद प्राची सोनी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस मौके पर मोटर स्टैण्ड वार्ड महाकालेश्वर शक्ति केन्द्र संयोजक व जिला भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा ने कहा कि पूर्व मंत्री व वर्तमान कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, जिला भाजपा संगठन प्रभारी नीलू शर्मा, पूर्व विधायक रंजना साहू के मार्गदर्शन में महाकालेश्वर शक्ति केन्द्र अन्तर्गत मतदाताओं तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गांरटी को पहुंचाने का प्रयास किया। जिसमें सफलता मिली। कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों के सहयोग व मेहनत से जनता को भाजपा के नीतियों के अवगत कराया गया। यहीं कारण है कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र में महाकालेश्वर शक्ति केन्द्र के बूथ क्रमांक 140, 141 में सर्वाधिक बढ़त बनाने में सफलता मिली। श्री गोलछा ने इस उपलब्धि के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का का आभार जताया है। साथ ही सम्मान पर वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजनीतिक, सामाजिक, सेवा व सहकारिता के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके है श्री गोलछा

उल्लेखनीय है कि लगभग दो वर्ष पूर्व राजेश गोलछा को मोटर स्टैण्ड वार्ड महाकालेश्वर शक्ति केन्द्र का संयोजक बनाया गया। जिसके पश्चात आयोजित हुए चुनावो में शक्ति केन्द्र में भाजपा को बढ़त दिलाने में सफल रहे। श्री गोलछा बेहतर  संगठनात्मक कार्यो और पार्टी के निर्देशो का जमीनी स्तर पर पालन करने के लिए जाने जाते है। सालों से भाजपा की राजनीतिक में सक्रिय है उनकी कार्यशैली से पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। श्री गोलछा न सिर्फ राजनीति बल्कि सामाजिक, सेवा व सहकारिता  के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो से अपनी अलग पहचान बना चुके है। समाजसेवी संस्था जतन के माध्यम से श्री गोलछा जल संरक्षण संवर्धन के प्रति लोगो को जागरुक करते रहे है।
————————

Author Desk

Related Articles

Back to top button