राष्ट्रीय

मथुरा में मालगाड़ी के 25 कोच पटरी से उतरे, 3 लाइनों पर 15 से ज्यादा ट्रेनें ठप

मथुरा में मालगाड़ी के 25 कोच पटरी से उतरे, 3 लाइनों पर 15 से ज्यादा ट्रेनें ठप

मथुरा। यूपी के मथुरा के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के कई वैगन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी वजह से मथुरा पलवल रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। रूट को क्लियर कराया जा रहा है। ये हादसा थाना जैंत क्षेत्र में हुआ। यह हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। ट्रेन डिरेल होने की वजह से दिल्ली की तरफ जाने वाला ट्रैक बाधित हो गया है। रेलवे के अनुसार, 15 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, वृंदावन रोड स्टेशन से 800 मीटर आगे मालगाड़ी पटरी से उतर गए। मालगाड़ी कोयला लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। मालगाड़ी के 20 से ज्यादा कोच डिरेल हुए हैं। कोच एक-दूसरे पर चढ़ गए हैं। पूरी पटरियों पर कोयला फैल गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button