छत्तीसगढ़

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए अध्यक्ष नेहरू राम निषाद बने

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी


धमतरी- छत्तीसगढ़ में इन दिनों आयोग और मंडलों में नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति हुई। राज्य सरकार ने धमतरी के बारना निवासी नेहरू राम निषाद को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की कमान सौंपी हैं।

आदेश में कहा गया है कि नेहरू राम निषाद का पिछड़ा वर्ग के अध्‍यक्ष के रुप में कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने के दिनांक से लेकर मौजूदा सरकार के कार्यकाल तक रहेगा।

आदेश गत 25 सितंबर 2024 के तिथि से प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के हस्ताक्षर जारी हुआ था। जो बुधवार को सार्वजनिक किया गया है। इस तरह राज्य शासन की किसी आयोग में दूसरी नियुक्ति है। इसके पहले छत्तीसगढ़ राज्य आयोग में अंबिकापुर नगर निगम के पार्षद, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  विश्व विजय तोमर की नियुक्ति की गई थीं। आयोग में नियुक्ति का दूसरा आदेश प्रसारित होने के बाद भाजपा नेताओं की उम्मीद बढ़ गई है। जैसी खबरें मिल रही थी की नवरात्रि में आदेश जारी होगा,संभवतः इसकी शुरुआत हो गई है।

वही नेहरू राम निषाद आरएसएस व भारतीय जनता पार्टी से काफी समय से जुड़े हुए हैं। जियोग्राफी विषय में एमए और एमफिल की डिग्री रखने वाले नेहरू राम वर्तमान में भाजपा मछुआरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैं। पूर्व में निषाद समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नियुक्ति की की खबर मिलते ही पिछड़ा वर्ग में उत्साह का माहौल बन गया हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने बधाई दी। वही अन्य समाज के लोग बधाई दे रहे हैं ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button