छत्तीसगढ़

लडक़ी के जन्म पर प्रताडि़त महिला ने खुद को लगाई आग, पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

लडक़ी के जन्म पर प्रताडि़त महिला ने खुद को लगाई आग, पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

रायपुर/राजिम। राजिम के ग्राम पंचायत परसदा कला की निवासी महिला ने बीते दिनों घरेलू प्रताडऩा से तंग आकर मिट्टी का तेल छिडक़कर आत्मदाह कर लिया। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया गया महिला जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका की मां रूखमणी बाई ने फिंगेश्वर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतिका का पति सोहन देवांगन शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। पूर्व में भी बुरी तरह से मारपीट किया था, जिससे महिला की तबियत खराब हो गई थी जिसको अपने घर में रखकर इलाज कराया गया।

मृतिका की 8 और 5 साल की बेटियों ने भी आप बीती बताई कि उनके दादा-दादी हमेशा उनकी मां को बार बार लडक़ी-लडक़ी पैदा करने पर ताना मारते थे। इस बीच 8 नवंबर को फिर से सास-ससुर लड़ाई झगड़ा कर प्रताडि़त किये, जिससे तंग होकर महिला खुद पर तेल छिडक़कर आग लगा ली। महिला के अधिक जल जाने से फिंगेश्वर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत डीकेएस अस्पताल रायपुर में रेफर किया गया। जहां डीकेएस अस्पताल रायपुर में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

ममले में पुलिस ने घटना के आधार पर धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया। संपूर्ण जांच में आरोपियों – पति सोहन देवांगन, ससुर मस्तु राम देवांगन, और सास दशोदा उर्फ पुन्नी बाई के खिलाफ धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध सिद्ध पाए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button