छत्तीसगढ़

तेज रफ़्तार कार ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, दुकान क्षतिग्रस्त

तेज रफ़्तार कार ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, दुकान क्षतिग्रस्त

मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग सडक़ हादसे से बाल-बाल बचे

रायपुर। राजधानी के सत्ती बाजार इलाके में एक खतरनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार में आ रही कार ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इस टक्कर का असर सडक़ के पास स्थित एक स्टेशनरी दुकान पर भी पड़ा, और दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के वक्त स्थानीय लोग जो मॉर्निंग वॉक पर थे, उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि कार के पास पुलिस का तख्ती भी लगी हुई थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, और अब चालक की तलाश में जुट गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button