छत्तीसगढ़

सहायक प्राचार्य की घर में हत्या, बच्चों के साथ पत्नी गई थी मायके, पुलिस कर रही जांच

सहायक प्राचार्य की घर में हत्या, बच्चों के साथ पत्नी गई थी मायके, पुलिस कर रही जांच

बिलासपुर। बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित मौका चौकी इलाके में सहायक प्राचार्य मनोज चंद्राकर की हत्या का मामला सामने आया है। मनोज के घर के बिस्तर में ही उसकी लाश मिली है। हत्या की वारदात 2 से 3 दिन पहले की बताई जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज चंद्राकर डोंगरीडीह में सहायक प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे. उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके उज्जैन गई हुई थी. इस बीच बड़ी वारदात हो गई. अज्ञात आरोपी ने घर में ही मनोज चंद्राकर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. कमरे के बिस्तर में मनोज चंद्राकर की खून से लथपथ लाश मिली है. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Author Desk

Related Articles

Back to top button