छत्तीसगढ़

BIG BREAKING | संबलपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा

रायपुर से जगदलपुर लौट रही वेंटिलेटर एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, नर्स की मौत; तीन परिजन घायल

BIG BREAKING | संबलपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा

रायपुर से जगदलपुर लौट रही वेंटिलेटर एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, नर्स की मौत; तीन परिजन घायल

धमतरी – जगदलपुर के महारानी अस्पताल से मरीज को उपचार के लिए रायपुर स्थित एसएमसी अस्पताल रेफर किया गया था। मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से रायपुर ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मरीज की जांच की, जहां उसकी मौत हो गई।

मरीज की मौत के बाद एंबुलेंस वापस जगदलपुर लौट रही थी। इसी दौरान संबलपुर के पास वेंटिलेटर एंबुलेंस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि एंबुलेंस में सवार महारानी अस्पताल की नर्स की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

घटना की जानकारी मिलते ही 108 वरदान परमार्थ एंबुलेंस सेवा समिति के खिलावन साहू मौके पर पहुंचे। हादसे में मृत नर्स के शव को जिला अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में मृत मरीज के परिवार के तीन सदस्य भी सवार थे, जिन्हें हादसे में हल्की चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button