छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने का आह्वान

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राजीव भवन में हुई बैठक, पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा—चुनाव जीतना संगठन के लिए महत्वपूर्ण

बीरगांव नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने का आह्वान

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राजीव भवन में हुई बैठक, पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा—चुनाव जीतना संगठन के लिए महत्वपूर्ण

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बीरगांव नगर निगम चुनाव को लेकर राजीव भवन, शंकर नगर रायपुर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने की। बैठक में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष एवं अभनपुर के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस दिल्ली लेखराम साहू, आनंद पवार सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि बीरगांव नगर निगम चुनाव कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में कांग्रेस को मजबूती के साथ मैदान में उतरकर जीत हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बीरगांव का चुनाव आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2028 की तैयारियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

लेखराम साहू ने कहा कि इस बैठक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की बात कही।

Author Desk

Related Articles

Back to top button