बाढ़ के तेज बहाव में जान गंवाने वाली छात्रा तराना निषाद के शोक कार्यक्रम में पहुंचीं तारिणी चंद्राकर
शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, व्यक्त की गहरी संवेदना
बाढ़ के तेज बहाव में जान गंवाने वाली छात्रा तराना निषाद के शोक कार्यक्रम में पहुंचीं तारिणी चंद्राकर
शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, व्यक्त की गहरी संवेदना
धमतरी। विगत दिनों ग्राम मेघा में बाढ़ के पानी और उफनते नाले के तेज बहाव में बह जाने से असमय काल के गाल में समाई लाडली बेटी एवं छात्रा तराना निषाद के शोक कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर शामिल हुईं।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत तराना निषाद के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है और इस कठिन समय में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
तारिणी चंद्राकर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।