छत्तीसगढ़

मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर बर्खास्त सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, समायोजन करने की मांग

मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर बर्खास्त सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, समायोजन करने की मांग

रायपुर। राजधानी में वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के नौकरी से बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। ये महिला शिक्षिकाएं समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी करती रहीं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया।

जानकारी के अनुसार, पिछले 15 महीनों से सहायक शिक्षक पद पर नौकरी कर रहे थे। आज समायोजन की मांग को लेकर मंत्री बंगले के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने पहुंची। महिलाएं पुलिस की चेतावनी के बाद भी हटने को तैयार नहीं हुई।

प्रदर्शन करने पहुंची महिला शिक्षिकाओं ने मीडिया को बताया कि सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। अब समायोजन की मांग कर रहे हैं। हमें समायोजित किया जाए। उन्होंने कहा समायोजन के लिए जो कमेटी गठित की गई, वह कब रिपोर्ट देगी, क्या इसकी कोई डेट नहीं दी गई है।

प्रदर्शन पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीएड शिक्षक अपनी मांग को लेकर मंत्री ओपी चौधरी से मिलने उनके निवास गए थे। जहां पर पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जबरिया बसों मे भरकर डेढ़ घंटे तक नया रायपुर के आसपास घुमाते रहे। पुलिस उनको संगीन धाराओं मे फंसाने की धमकी दे रही है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री से मिलने जाना, अपनी मांग रखना गुनाह हो गया है। खुद को यूथ आइकॉन बताने वाले ओपी चौधरी युवाओं से मिलने में डर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button