छत्तीसगढ़

ट्रक ने 6 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत

ट्रक ने 6 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत

रायपुर। तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम बिलाड़ी में बुधवार की शाम तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम को कुचल दिया, ब‘चे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर ब‘चे को लेकर माँ बिलखती रही। गांव वालो ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खाली करवाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिलाड़ी निवासी मयंक यदु उम्र 6 वर्ष सडक़ पार कर रहा था, तभी तिल्दा की ओर से तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया। लोगों ने उसका पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच कर स्थिति नियंत्रण करने का प्रयास करते रहे और शव को अस्पताल पहुंचाकर मामला शांत करवाया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button