छत्तीसगढ़

छग : राजधानी समेत प्रदेश के अन्य शहरों में आयकर का छापा, मचा हड़कंप

छग : राजधानी समेत प्रदेश के अन्य शहरों में आयकर का छापा, मचा हड़कंप

रायपुर। इनकम टैक्स की टीम ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आईटी की टीम सुबह से रायपुर में सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर जांच कर रही है। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी की टीम ने रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट, गुढ़ियारी स्थित कारोबारियों के घर और ऑफिसों में दबिश दी है। बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button