छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा पर जनता ने भरोसा जताया: किरण सिंहदेव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा पर जनता ने भरोसा जताया: किरण सिंहदेव

रायपुर (प्रखर)। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीनों चरण का निर्वाचन का कार्य पूरा हो चुका है। जनता ने विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव की तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को नकार दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा समर्थित 81 फीसदी प्रत्याशियों पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया है। यह दावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने किया है। किरण सिंह देव ने कहा कि 81 प्रतिशत स्थानों में भाजपा समर्थित लोग ही चुनाव जीत कर आए हैं। यह बताता है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। कांग्रेस के पास कहने करने और बताने के लिए कुछ नहीं है।

भाजपा ने सत्ता का किया दुरुपयोग: भूपेश
दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता जीते हुए प्रत्याशियों को हराने का काम कर रही है। गरियाबंद जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बैगा आदिवासी प्रत्याशी को भी हराने की कोशिश की गई। भाजपा ने सत्ता के बल पर चुनाव जीतने की कोशिश की है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button