छत्तीसगढ़

आबकारी आरक्षक के पदों पर निकली भर्ती

आबकारी आरक्षक के पदों पर निकली भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के अंतर्गत की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। 27 जून 2025 शाम 5 बजे तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) यानी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button