जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्रचार्यजी महाराज ने किया भक्तों का मार्ग दर्शन, सानिध्य में 240 से अधिक की हिन्दू धर्म में वापसी

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में एक लाख दस हजार से अधिक पेड़ लगाए गए
रायपुर (प्रखर)। दक्षिण पीठ नानीजधाम जिला रत्नागिरी महाराष्ट्र के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित जगदगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्रचार्यजी महाराज द्वारा एक दिवसीय प्रवचन, दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन का कार्यक्रम आज रायपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जगद्गुरु श्री के मुखारविंद से दिव्य प्रवचन दिया गया। इसके बाद जगद्गुरु श्री ने भक्तों की समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया। स्वामी नरेंद्रचार्यजी महाराज के सानिध्य में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एक लाख दस हजार से अधिक पेड़ लगाए गए। वहीँ 240 से अधिक ने हिन्दू धर्म में घर वापसी की। इस अवसर पर आयोजक मंडल से जुड़े भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने, दीपक लखोटिया, पीठ प्रमुख घनश्याम माहेश्वरी और जिला सेवाध्यक्ष धन्नू लाल देवांगन सहित अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रवचन और समाधान शिविर का लाभ लिया।
आयोजन समिति ने बताया कि जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान द्वारा विभिन्न सामाजिक उपक्रम चलाये जा रहे हैं जिसमें नि:शुल्क विद्यालय, निशुल्क मोटर ट्रेडिंग स्कूल, नि:शुल्क चिकित्सालय, नि:शुल्क वेद पाठशाला, बालिकाओं के लिए नि:शुल्क वेद पाठशाला, अध्ययन एवं अनुसंधान हेतु अब तक 158 मरणोपरांत देहदान। अब तक 56537 भक्तों द्वारा देहदान का संकल्प, अब तक 58 अंग दान, प्रतिवर्ष डेढ़ लाख यूनिट रक्त दान, देश भर के 6 राष्ट्रीय महामार्गों में 53 नग नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा, 3 लाख से अधिक लोगों की नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए प्रतिवर्ष दांडी यात्रा का आयोजन तथा वृक्षारोपण। इस वर्ष एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत सवा लाख से अधिक पौधारोपण शामिल हैं।
बता दें कि जगतगुरु श्री देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में साल भर भ्रमण कर अपने अमृतवाणी से प्रवचन कर मुक्ति का मार्ग दिखाते हैं। ऐसे त्रिभुवानंद, अद्वैत, अभेद निरंजन, निरावलंब, निर्गुण, परब्रह्म, श्री सच्चिदानंद, भक्त प्रतिपालक नाणीज निवासी पीठाधीश्वर जगतगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज के मुख राजधानीवासियों ने दिव्य प्रवचन का लाभ लिया।



