राष्ट्रीय

शीतकालीन सत्र : लोकसभा में वंदे मातरम् पर आज 10 घंटे की विशेष चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुरुआत

शीतकालीन सत्र : लोकसभा में वंदे मातरम् पर आज 10 घंटे की विशेष चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुरुआत

नई दिल्ली। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में आज विशेष चर्चा होगी। चर्चा की शुरुआत दोपहर 12 बजे पीएम मोदी करेंगे। लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के लिए 10 घंटे का वक्त तय किया गया है। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अनुराग ठाकुर सरकार की तरफ से वंदे मातरम पर पक्ष रखेंगे। वहीं, विपक्ष की ओर से गौरव गोगोई, प्रियंका वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा, विमल अकोइजम, प्रणिती शिंदे, प्रशांत पडोले, चमाला रेड्डी और ज्योत्सना महंत पक्ष रखेंगे। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर हंगामा होने के आसार हैं जिसमें पीएम मोदी ने कांग्रेस पर 1937 में इस गीत से प्रमुख छंदों को हटाने और विभाजन के बीज बोने का आरोप लगाया था। यही वजह है कि चर्चा से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी वंदे मातरम् के मुद्दे पर आमने-सामने आ गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button