राष्ट्रीय
लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामा, गतिरोध जारी

लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामा, गतिरोध जारी
नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के 8वें दिन भी हंगामे का सिलसिला जारी रहा। लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी दलों के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सभी सांसदों का दायित्व है। हालांकि, उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ और हंगामा, नारेबाजी और लोकसभा के वेल में घुसे सांसदों के कारण उपजी अव्यवस्था के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में कार्यवाही जारी है। राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित की गई है। जिसके बाद बजट पर चर्चा की जाएगी।



