छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, परिसर में अफरा–तफरी का माहौल

राजनांदगांव : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, परिसर में अफरा–तफरी का माहौल

राजनांदगांव। राजनांदगांव में जया केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत जालबांधा के मोहंदी गांव में स्थित फैक्ट्री में कुछ ही मिनटों में आग ने भयंकर रूप ले लिया है। फैक्ट्री परिसर में अफरा–तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घुमका थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजुद है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली कराया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। आग की लपटें इतनी तेज़ हैं कि दूर से भी दिखाई दे रही हैं। धुएं का गुबार आसमान तक फैल गया है, जिससे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। घुमका थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल कर्मी और पुलिस लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button