छत्तीसगढ़

यूपीएससी चयनित डायमंड ध्रुव ने पॉलिटेक्निक छात्रों को किया प्रेरित


धमतरी। भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “आगाज़” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपीएससी में चयनित डायमंड ध्रुव शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शारडा एनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड, रायपुर के एचआर हेड विवेक चौधरी ने की। मुख्य अतिथि डायमंड ध्रुव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि असफलता के बाद ही सफलता मिलती है, इसलिए छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति सतत संघर्षरत रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मातृभाषा के साथ हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ बनाने की सलाह दी, ताकि भविष्य में संचार संबंधी कोई कठिनाई न आए। साथ ही आत्मनिर्भर बनने के बाद समाज के विकास में योगदान देने का संदेश भी दिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में विवेक चौधरी ने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने उद्योगों की अपेक्षाओं और कंपनियों में कार्य प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान और कंपनी के बीच हुए एमओयू के तहत इस सत्र में लगभग 20 विद्यार्थियों को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही जल्द ही पुनः कैंपस प्लेसमेंट आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम प्राचार्य अमित मिश्रा के निर्देशन एवं संदीप सिंह और आर.एन. ध्रुव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर चंद्रेश देशमुख, विनोद सांगोढ़े, कुंदन, लाजिम कुर्रे, हेमप्रकाश वर्मा, चंद्रशेखर मंडावी, पंकज कुमार सिन्हा, डॉली डनसेना, दिव्यांशु देवांगन, देवेंद्र कुंभकार, मुकेश केशरी, जी.आर. साहू सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button