अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में पेट्रोल 321.17 प्रति लीटर के पार, ईंधन की कीमतों में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पाकिस्तान में पेट्रोल 321.17 प्रति लीटर के पार, ईंधन की कीमतों में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पाकिस्तान की हालत खराब हो रही है और यहां लग्जरी गाडिय़ों में इस्तेमाल होने वाले उच्च-ऑक्टेन ईंधन की कीमतों में 200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एआरवाई न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान ने रविवार को उच्च-ऑक्टेन ईंधन की कीमत में प्रति लीटर 200 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) की वृद्धि करने का फैसला किया है। यानी यहां ईंधन की कीमतें 100 पाकिस्तानी रुपये से बढक़र 300 पाकिस्तानी रुपये हो जाएगी। इससे पहले 6 मार्च को वैश्विक तेल कीमतों में तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपये बढ़ा दी गई थीं, जिसके बाद पेट्रोल की नई कीमत 266.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढक़र 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर 280.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढक़र 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर चली गई। बैठक में कानून और न्याय मंत्री आज़म नज़ीर तरार, वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब, सूचना और प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार और पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक सहित अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button