छत्तीसगढ़

प्रदेश की 33 जेलों में शुरू होगी वीडियो-ऑडियो कॉलिंग

प्रदेश की 33 जेलों में शुरू होगी वीडियो-ऑडियो कॉलिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेल व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब राज्य के सभी 33 जेलों में बंदियों को उनके परिजनों और वकीलों से वीडियो और ऑडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करने की सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था के तहत बंदी अब जेल में रहते हुए भी अपने रिश्तेदारों और अधिवक्ताओं से सीधे संपर्क कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता और संवाद दोनों में सुधार होगा। नई व्यवस्था के अनुसार एक कॉल की अधिकतम अवधि 5 मिनट होगी। समय पूरा होते ही कॉल स्वत: कट जाएगी। जेल प्रशासन ने कॉलिंग के लिए शुल्क भी तय किया है, जिसमें ऑडियो कॉल: 1 रुपये प्रति मिनट, वीडियो कॉल: 5 रुपये प्रति मिनट। इस सुविधा के संचालन के लिए बीएसएनएल के साथ एमओयू किया गया है। शुरुआत पहले चरण में बड़े जेलों से की जाएगी, जिसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। बंदियों को यह सुविधा सप्ताह में एक बार दी जाएगी। इससे जेलों में पारदर्शिता बढ़ेगी और बंदियों को मानसिक रूप से भी राहत मिलेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button