छत्तीसगढ़

ईडी की विशेष कोर्ट ने आबकारी घोटाले में 55 से अधिक लोगों को जारी किया समन

कल लगेगा विशेष कोर्ट में मील

रायपुर (प्रखर)। कांग्रेस शासन काल में हुए शराब घोटाले मामले में अब ईडी कोर्ट ने भी आबकारी अधिकारियों सहित अन्य घोटालों घोटालेबाजों पर शिकंजा कसा है। ईडी की विशेष कोर्ट ने लगभग 55 से अधिक आरोपियों को समन जारी कर तलब किया है। सभी को दो अप्रैल को विशेष कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए है। शराब घोटाले में ईडी के समन के बाद एक बार फिर माहौल गरमा गया ।

गुरुवार को एक साथ इतने आरोपियों के कोर्ट में हाजिर होने की संभावना से यह साफ है कि कल विशेष कोर्ट में गहमागहमी का माहौल रहेगा। जिन लोगों को समन जारी किया गया है,उनमें आबकारी अधिकारी के अलावा शराब घोटाले में रुपए के लेनदेन में बिचौलियों की भूमिका अदा करने वाले और अन्य लोग शामिल है। इन सभी लोगों को कल विशेष कोर्ट से जमानत लेनी होगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button