छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली

धमतरी(प्रखर) नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शहर में भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत स्थानीय बिलाई माता मंदिर से हुई, जो सदर बाजार, शास्त्री चौक, सिहावा चौक और रत्नाबांधा चौक होते हुए जोधापुर चौक में जाकर संपन्न हुई। रैली के समापन पर महिला शक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम हस्ताक्षरयुक्त धन्यवाद फ्लेक्स सौंपकर आभार प्रकट किया गया इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि स्कूटी रैली इस बात का प्रतीक है कि मातृशक्ति अब केवल घर तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी बराबरी से भागीदारी निभाने के लिए तैयार है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना दीपेंद्र साहू ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि यह रैली नारी जागरूकता, आत्मविश्वास और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तब समाज और देश दोनों प्रगति करते हैं।
जिला प्रभारी भाजपा किरण बघेल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित यह स्कूटी रैली महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने सभी मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान हर घर तक पहुंचेगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनीता यादव, कार्यक्रम प्रभारी अर्चना चौबे, पिंकी शिवराज शाह, प्रेमलता नागवंशी, श्यामा साहू, ज्योति जैन, महामंत्री प्रियंका सिन्हा, कविता यादव, धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, मोनिका देवांगन, जागेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, चंद्रकला पटेल, रुकमणी सोनकर, प्रीति यदु, आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, अनीता सोनकर, पुष्पलता साहू, हेमलता साहू, गरिमा नेताम, पवित्रा दीवान, गीता शर्मा, लक्ष्मी सोनी, आशा लोधी, अनामिका शर्मा, गीतेश्वरी, निशा वैष्णव, प्राची सोनी, सीमा चौबे, किरण सिन्हा, चंद्रिका साहू, तिलेश्वरी साहू, सीमा देवांगन, सरिता असाई, महेश्वरी गजेन्द्र, रितिक यादव, पूजा यादव, कल्पना शर्मा, ऊषा सोनी, दमयंती गजेन्द्र, पूजा कुंजाम, ईश्वरी पटवा, संगीता जगताप, विनीता कोठारी, नम्रता पवार, हिमानी साहू, नीलू रजक, भूपेश्वरी चंदेल, नम्रता बांधे, दीपिका नेताम, ऊषा निर्मलकर, ममता खालसा, सुशीला तिवारी, राधिका मानिकपुरी, रीता बंजारे, शीला सोनी, फागेश्वरी साहू, सत्यप्रभा साहू, दिनेश्वरी साहू, नीलिमा ध्रुव, दुर्गा सोनी, ममता साहू, लक्ष्मी ठाकरे, टिकेश्वरी साहू, झमित सिन्हा, अनिता साहू, विशाखा शर्मा, वैष्णवी ध्रुव, मीना विश्वकर्मा, जानू साहू, दुर्गा साहू, यशोदा साहू, पद्मिनी साहू, भूमिका कोर्राम, रमी गौतम सहित भाजपा महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button