छत्तीसगढ़

महापौर रामू रोहरा ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत कचरा प्रबंधन संयंत्रों के उन्नयन कार्य का किया भूमिपूजन


धमतरी/ स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत सूखे एवं गीले कचरे के बेहतर प्रबंधन हेतु 52.30 लाख रुपये की लागत से संयंत्रों की स्थापना एवं स्थापित संयंत्रों के उन्नयन/विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन नागरिक बैंक के पीछे (खइंया भूमि) में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर  रामू रोहरा, अध्यक्षता सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने की।

महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शहर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाया जा रहा है। सूखे और गीले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण और निस्तारण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर की स्वच्छता को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि संसाधनों के पुनः उपयोग (रिसाइक्लिंग) को भी बढ़ावा देगी। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे घर-घर कचरा पृथक्करण को अपनाएं और नगर निगम के प्रयासों में सहभागी बनें।

महापौर रोहरा ने आगे कहा कि स्वच्छता केवल शासन का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस प्रकार के संयंत्रों के उन्नयन से शहर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर धमतरी के निर्माण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका लाभ सीधे आमजन को मिलेगा।

इस अवसर पर सभापति कौशिल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य निलेश लुनिया,विजय मोटवानी,अखिलेश सोनकर,पिंटू यादव,विभा चंद्राकर,पार्षद मेघराज ठाकुर,राकेश चंदवानी,चंद्रभागा साहू, हेमंत बंजारे,अज्जू देशलहरे,कुलेश सोनी,ईश्वर सोनकर,शैलेश रजक,आशा लोधी,महामंत्री महेंद्र पंडित, शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल,राजीव चंद्राकर,गौरव मगर,मुकेश शर्मा,नंदू लोधी,मिथिलेश सिन्हा,महेंद्र खण्डेलवाल,सीमा चौबे,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश ठाकुर, गोपाल साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शहर के विकास एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button