राष्ट्रीय

6 दिन के लिए शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, 175 साल पुरानी इमारत में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू

6 दिन के लिए शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, 175 साल पुरानी इमारत में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई तक छह दिवसीय प्रवास पर शिमला आ रही हैं। इस दौरान एक तरह से राष्ट्रपति कार्यालय दिल्ली से शिमला शिफ्ट हो जाएगा। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास दिल्ली के अलावा केवल शिमला और हैदराबाद में ही स्थित है। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। छह दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन से जुड़ी सभी आवश्यक फाइलें शिमला लाई जाएंगी और राष्ट्रपति सचिवालय यहीं से संचालित होगा।**

बता दें कि देश में केवल तीन राष्ट्रपति निवास हैं। उनमें सबसे पुराना राष्ट्रपति निवास शिमला के मशोबरा में है। पूर्व में इसे द रिट्रीट भी कहा जाता था। यह शिमला से 12 किलोमीटर दूर मशोबरा की शांत सुरम्य पहाडिय़ों में स्थित है। राष्ट्रपति निवास मशोबरा 175 साल से भी अधिक पुराना है। इसकी निर्माण शैली धज्जी निर्माण वाली है। यहां लकड़ी और मिट्टी की दीवारें हैं। इस निर्माण शैली की खासियत यह है कि इस शैली में बनी इमारतों पर भूकंप का भी कोई असर नहीं होता। यह धज्जी निर्माण शैली की इमारत गर्मियों में शीतल व सर्दी में गरमाहट से भरी रहती है।

देश की राष्ट्रपति के मशोबरा स्थित आधिकारिक निवास में अनेक आकर्षण हैं। यहां सुंदर सेब का बागीचा है। इस बागीचे में तीन सौ से अधिक सेब के पौधे हैं। इन पौधों में विदेशी किस्में भी हैं। यहां शानदार ट्यूलिप गार्डन है। तीन साल पहले अप्रैल महीने में ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में इस ट्यूलिप गार्डन का शुभारंभ किया था। यहां डेनमार्क, वेलेमार्क, जंबोपिक आदि किस्मों के ट्यूलिप के सुंदर फूल खिले हैं। यहां भीतरी कक्षों की मनमोहक सजावट देखते ही बनती है। राष्ट्रपति के लिए अलग से कक्ष हैं। पूरी इमारत के आसपास हरियाली का सुंदर साम्राज्य है। यहां से आसपास का 360 डिग्री नजारा दिखता है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button