छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण लागू करने में देरी पर भाजपा पर साधा निशाना – सावित्री मंडावी


धमतरी। राजीव भवन में आज आयोजित जिला स्तरीय प्रेस वार्ता में सावित्री मंडावी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देशभर में भ्रम फैला रही है, जबकि संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तत्काल लागू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
सावित्री मंडावी ने कहा कि सितंबर 2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद भी महिला आरक्षण को लागू करने के लिए परिसीमन और जनगणना का बहाना बनाया जा रहा है। यदि सरकार चाहती तो वर्तमान सीटों पर ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा सकता था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब 2026-27 में जनगणना होने की बात कही जा रही है तो उसके बाद नए आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों नहीं कराया जा रहा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा 16 अप्रैल 2026 को संसद में लाए गए प्रस्ताव के माध्यम से महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को भटकाने का प्रयास कर रही थी। लोकसभा की सीटें बढ़ाने और परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव के जरिए महिला आरक्षण को टालने की कोशिश की गई, जिसे विपक्ष ने उजागर किया।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी दिलाने में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है। पंचायत और नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की शुरुआत कांग्रेस सरकार के समय हुई थी, जिसके कारण आज देशभर में बड़ी संख्या में महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर सहित शरद लोहाना, मोहन लालवानी, अरविंद दोषी, अंबिका सिन्हा, शारदा साहू, घामेश्वरी साहू, दीपक सोनकर, विक्रांत पवार, गौतम वाधवानी, आकाश गोलछा और खिलेन्द्र साहू सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button