बंगाल के 15 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह

बंगाल के 15 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दो चरणों की वोटिंग के बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच आज राज्य के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की मगराहाट वेस्ट और डायमंड हार्बर सीटों के इन बूथों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है। इनमें मगराहाट वेस्ट के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथ शामिल हैं, जहां आज फिर से वोट डाले जा रहे हैं।
दरअसल, चुनाव आयोग को 77 पोलिंग सेंटर्स पर री-पोल कराने की रिक्वेस्ट मिली थी। आरोप था कि कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ की गई है और कुछ जगह ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत थी, जिसे लेकर इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की 2 सीटों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया। इन 15 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।
डायमंड हार्बर में 4 पोलिंग बूथों पर री-पोलिंग हो रही है। इसमें बूथ नंबर- 117, बूथ नंबर- 179, बूथ नंबर- 194 और बूथ नंबर- 243 शामिल हैं। वहीं, मगराहाट वेस्ट में 11 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है। इनमें बूथ नंबर- 46, बूथ नंबर- 126, बूथ नंबर- 127, बूथ नंबर- 128, बूथ नंबर- 142, बूथ नंबर- 214, बूथ नंबर- 215, बूथ नंबर- 216, बूथ नंबर- 230, बूथ नंबर- 231 और बूथ नंबर- 232 हैं।



