छत्तीसगढ़

बंगाल चुनाव में बढ़त की खबर से सदर बाजार में जश्न, वरिष्ठ जनों के चेहरों पर दिखी खुशी


धमतरी। पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत की ओर बढ़ते रुझानों की खबर मिलते ही सदर बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर सदर बाजार में मिठाइयाँ बांटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम में जसराज डागा, डॉ. एन. पी. गुप्ता, अनिल सोनी, मूलचंद लूनिया, बूथ अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, गोपाल सोनी, फूलचंद लालवानी, नरेंद्र लालवानी, युवा मोर्चा के बलराम गुप्ता, हीरू बछावत तथा पार्षद हेमंत बंजारे, कुलेश सोनी और नीलेश लूनिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और जीत के प्रति विश्वास जताया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button