भाजपा प्रदेश कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज, 13 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज, 13 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज12 मई को शाम 6 बजे भाजपा कोर कमेटी की भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई है। अगले दिन 13 मई बुधवार को सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन होगा। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पार्टी के कार्यों और आगामी विषयों पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश 12 मई को भाजपा कोर ग्रुप एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे एवं दूसरे दिन 13 मई को प्रदेश कार्यसमिति बैठक में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव, शोक प्रस्ताव पेश होंगे।



