गडकरी से 100 करोड़ की फिरौती मांगने वाले को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई

गडकरी से 100 करोड़ की फिरौती मांगने वाले को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई
नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से फोन पर 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के दोषी को कोर्ट ने 5 साल की सजा का आदेश दिया है। दोषी का नाम जयेश पुजारी है और उसे नागपुर जिला सत्र न्यायालय ने 5 साल की सजा सुनाई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आतंकी जयेश पुजारी को नागपुर जिला सत्र न्यायालय ने पांच साल की सजा सुनाई है। केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में फोन कर जयेश पुजारी ने 100, और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं देने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बम विस्फोट कर जान से मारने की धमकी भी जयेश पुजारी ने दी थी। हत्या के एक मामले में कर्नाटक के जेल में जयेश पुजारी उम्रकैद की सजा काट रहा है। सजा काटने के दौरान ही उसने जेल से मोबाइल फोन के जरिए गडकरी के कार्यालय में फोन किया था।



