छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में रवाना हुए प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा प्रीतेश गांधी, विकास और राजनीति पर हुई चर्चा


धमतरी(प्रखर)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री वापस रवाना हुए, तब प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा प्रीतेश गांधी भी उनके साथ हेलीकॉप्टर में रायपुर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान हेलीकॉप्टर यात्रा में मुख्यमंत्री और प्रीतेश गांधी के बीच जिले के विकास कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, धमतरी जिले में आगामी विकास योजनाओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री के साथ प्रीतेश गांधी की मौजूदगी को भाजपा संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button