देवजी युवा मंच की नई कार्यकारिणी का गठन, योगेंद्र (योगी) गंगवीर बने अध्यक्ष

युवाओं की भागीदारी से समाज को मुख्यधारा में जोड़ने का लिया संकल्प
छत्तीसगढ़ महार/महरा समाज पंजीकृत शाखा अंतर्गत संचालित देवजी युवा मंच की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नारायण देव मंदिर प्रांगण, कौही में आयोजित समाज की महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठजनों, युवाओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई टीम की घोषणा की गई।
बैठक में समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा समाजहित में सकारात्मक कार्य करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
▪️ अध्यक्ष — योगेंद्र (योगी) गंगवीर (गोपालपुरी)
▪️ उपाध्यक्ष — जॉन मेश्राम (नवागांव), मिथलेश महार (करगा), जयपाल अंगारे (अरोना)
▪️ सचिव — आदित्य मेश्राम (तर्रागोंदी)
▪️ उप सचिव — लोकेश राजगड़े (उमरपोटी)
▪️ कोषाध्यक्ष — कमल नारायण कामड़े
▪️ संयोजक — डिकेन्द्र कामड़े (भिलाई), हरीश नागा (धमतरी)
▪️ प्रवक्ता — गज्जू मिथलेश (मगरलोड/पाटन)
▪️ मीडिया प्रभारी — लुमेश्वर शांडिल्य (गोडपेन्ड्री)
▪️ संगठन मंत्री — सुरेन्द्र बेड़गे (मथवारा मटेली)
▪️ सह संगठन मंत्री — संतोष कुमार (अमलेश्वर)
▪️ महामंत्री — दीपक मेश्राम (भानुप्रतापपुर), चन्द्रेश चाँद (मड़ईभाठा सरपंच)
▪️ सह महामंत्री — खेमू कामड़े (सेमरी)
▪️ मंत्रीगण — दुलेश मेश्राम (चिचा), प्रदीप नागवंशी (धमतरी), सोमू नेवारे (धमतरी), दीपक मिथलेश (परसाही), तोमेश चापले (खोरपा), यदु कुमार कामड़े (गाड़ाडीह), संदीप मेश्राम (रानीतराई), हेमन्त बम्बोडे (भानपुरी)
नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र (योगी) गंगवीर ने अपने संबोधन में कहा कि यह पद समाज सेवा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं संस्कृति संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष रूप से कार्य करने की बात कही गई।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक युवा को मंच से जोड़कर सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे समाज को मुख्यधारा में मजबूत पहचान मिल सके।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समाजहित में बेहतर कार्य करेगी तथा युवाओं को संगठित कर समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, सामाजिक उत्थान एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने नई टीम का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई तथा समाज की उन्नति एवं एकता की कामना की गई।



