राष्ट्रीय

इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, ऊपर फंसे छह परिवारों को रस्सी और सीढ़ी से बचाया गया

इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, ऊपर फंसे छह परिवारों को रस्सी और सीढ़ी से बचाया गया

इंदौर। शहर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की ग्राउंड फ्लोर पर संचालित इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखे सभी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के समय अपार्टमेंट की ऊपरी दो मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार आग और धुएं के कारण भीतर फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 8:15 बजे लगी, उस समय शोरूम बंद था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठने वाला घना धुआं ऊपर स्थित फ्लैटों तक पहुंच गया, जिससे वहां रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

धुआं फ्लैटों में पहुंचा तो खुली नींद

सुबह के समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। फ्लैटों में धुआं भरने लगा तो लोगों की नींद खुली। जब उन्होंने नीचे देखा तो शोरूम में भीषण आग लगी हुई थी और मुख्य सीढिय़ों से नीचे उतरना संभव नहीं था। ऐसे में परिवारों ने छत की ओर रुख किया और मदद का इंतजार करने लगे। अपार्टमेंट से सटे दूसरे भवन के रहवासियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने अपने घरों से सीढिय़ां और रस्सियां लाकर इमारत की मुंडेर पर लगाईं और फंसे लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button