छत्तीसगढ़

जो मेडिकल साइंस, AI, सुपर कम्प्यूटर नहीं कर सके वो योग से संभव : पंडित राजेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए राधाकृष्ण में विशेष प्रशिक्षण

धमतरी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है, धमतरी में क्रीड़ा भारती संस्था के द्वारा विशेष रूप से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है, शहर के प्रसिद्ध राधाकृष्ण भवन में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में लोग योग का अभ्यास कर रहे है, इनमें अलग अलग संगठनों के लोग भी शामिल है, जो 21 जून को सामूहिक योग करेंगे। इस ट्रेनिंव सेशन में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। धर्म प्रेमी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और क्रीड़ा भारती के संरक्षक पँ राजेश शर्मा ने कहा कि इश्वर में मनुष्य के शरीर में जो क्षमताएं दी है, उन्हें सिर्फ योग के द्वारा ही चरम तक ले जाया जा सकता है।

पँ राजेश ने कहा कि मानव मष्तिष्क की तरंगों तक को सिर्फ योग से नियंत्रित किया जा सकता है, ये अद्भुत है कि मष्तिष्क में न्यूरॉन्स के अंदर इलेक्ट्रान फ्लो को बिना किसी मशीन के कंट्रोल कर लिया जाय योग से ये संभव है, मॉडर्न मेडिकल साइंस आज भी इस रहस्य को पूरा नही समझ सका है, महर्षि पतंजलि ने 3000 साल पहले ही खोज लिया था, इस महान बायो अल्ट्रा साइंस को 2015 में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाई, आज पूरी दुनिया मे योग के कारण भारत का मान बढ़ा है।

इस कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण साहू श्री टिक्की निर्मलकार, पंडित ननकू महाराज, आयुर्वेद एवं योग चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार नाग, योग प्रशिक्षक उमराव साहू, उत्तरा सिंह गौतम, संतोषी निम्बाडकर, पूजा नाग, नरेश नाग, ममता राजपूत, डॉली यादव डेमिन साहू तिलक ध्रुव, निकिता धर्मगुडी, उमेंद्र भारद्वाज अहिल्या साहू आदि उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button