छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 एएसपी-डीएसपी समेत कई अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी सूची
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 एएसपी-डीएसपी समेत कई अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी सूची












रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) संवर्ग के 92 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई जिलों, बटालियनों, पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार ओ.पी. शर्मा को सेनानी, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना (रायपुर) से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा कई एएसपी, डीएसपी, नगर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
गृह विभाग के इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखिए पूरी तबादला सूची—



