राष्ट्रीय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी और युवाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा के अवसर को लेकर अपनी बात रखी।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने बयान में कहा कि वह पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा विश्वास रहा है कि एक मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की नींव होती है।

उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का सम्मान करते हैं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को पूरा करना राजनीतिक और सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा का अवसर मिलने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के हित और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है।

नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले कुछ समय से छात्र संगठनों और विपक्ष की ओर से सरकार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। इसी बीच शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button