राष्ट्रीय

पटना में तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए, समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

पटना में तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए, समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

पटना। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पटना में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकले थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पटना जंक्शन के पास रोककर हिरासत में लिया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद तेज प्रताप यादव के समर्थकों में नाराजगी देखी गई। समर्थकों ने मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई का विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेज प्रताप यादव और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button