छत्तीसगढ़
रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, केजुअल्टी वार्ड में घटना से मचा हड़कंप

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, केजुअल्टी वार्ड में घटना से मचा हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में आग लगने की खबर सामने आई है। आग अस्पताल के केजुअल्टी वार्ड में लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया। अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा टीम भी स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों की स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।



