छत्तीसगढ़

रायपुर में कल्याण ज्वेलर्स में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, दिल्ली और बिहार के तीन आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने शहर में बड़ी डकैती की साजिश का खुलासा करते हुए दिल्ली और बिहार के तीन युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो दिल्ली और एक बिहार का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बनाकर रायपुर पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में हुए एक आंदोलन में भी सक्रिय रहे थे। फिलहाल पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, उनके नेटवर्क तथा डकैती की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस साजिश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे भी हो सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुढिय़ारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे स्थित नई सडक़ के पास कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, 2,500 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में रात के समय डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाकर रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने उनकी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए वारदात से पहले ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवांश शर्मा (19), निवासी दिल्ली, सुशांत कुमार पासवान (19), निवासी दिल्ली और मयंक सिंह (19), निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनके नेटवर्क तथा इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

आरोपी ने की थी ज्वेलर्स की रेकी
बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2026 को आरोपियों में से एक ने ज्वेलर्स की रेकी की थी। इस दौरान दुकान की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास के क्षेत्र और वारदात को अंजाम देने के संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई गई थी। फरार दोनों आरोपी मोबाइल के जरिए लगातार संपर्क में रहकर रेकी की तस्वीरें साझा कर रहे थे और पूरी योजना तैयार कर रहे थे। गुढिय़ारी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 310(4) (डकैती का प्रयास) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ हथियारों की व्यवस्था और पूरी साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button