छत्तीसगढ़
महापौर रामू रोहरा की अपील, तिरंगा यात्रा में उमड़ेगा देशभक्ति का रंग

महापौर रामू रोहरा की अपील, तिरंगा यात्रा में उमड़ेगा देशभक्ति का रंग
धमतरी – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धमतरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। महापौर रामू रोहरा ने शहरवासियों से इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करने की अपील की है। तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे नत्थूजी जगताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्युनिसिपल स्कूल) परिसर से शुरू होगी। यात्रा कोडमल धर्मशाला, बजरंग चौक, शिव चौक, दुर्गा चौक, कचहरी चौक, गांधी चौक और गणेश चौक होते हुए गौशाला मैदान पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। महापौर ने नागरिकों से तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर इसे सफल बनाने की अपील की है।



