प्रीतेश ने सजीव चित्रण की पेंटिंग खरीद कर चित्रकला प्रदर्शनी को बना दिया यादगार
डिजिटल युग में कला और कलाकार को प्रोत्साहित करना समाज की है नैतिक जिम्मेदारी -: प्रीतेश गांधी

प्रीतेश ने सजीव चित्रण की पेंटिंग खरीद कर चित्रकला प्रदर्शनी को बना दिया यादगा
चित्रकार बसंत साहू की कलाकृतियों के खूबसूरत रंग जीवन को बना देते हैं खुशहाल -: प्रीतेश गांधी
डिजिटल युग में कला और कलाकार को प्रोत्साहित करना समाज की है नैतिक जिम्मेदारी -: प्रीतेश गांधी
धमतरी-: बसंत फाउंडेशन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित अंतरराष्ट्रीय चित्रकार बसंत साहू जी की जीवंत एवं भावपूर्ण कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। लगभग 95 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद श्री साहू ने अपने आत्मबल, साहस, साधना और सृजनशीलता से कला के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बसंत साहू की पेंटिंग खरीदी और इस पल को यादगार बनाया। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की प्रतिभा का वास्तविक सम्मान तभी है, जब समाज उसकी कला को केवल सराहे ही नहीं, बल्कि उसे संरक्षण और प्रोत्साहन भी दे।
प्रीतेश गांधी ने कहा कि कला की कीमत नहीं लगाई जा सकती, क्योंकि प्रत्येक चित्र के पीछे कलाकार की साधना, संवेदना और जीवनानुभव जुड़ा होता है। बसंत साहू जी की कलाकृतियां केवल रंगों का संयोजन नहीं, बल्कि संघर्ष, आशा, साहस और जीवन के सकारात्मक संदेशों की अभिव्यक्ति हैं। इस अवसर पर साथ में राजेंद्र शर्मा पूर्व नगर निगम सभापति , पार्षद कुलेश सोनी, पार्षद पिंटू यादव एवं वरिष्ठ जन उपस्थित थे ।
प्रीतेश गांधी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ ने बसंत फाउंडेशन के बच्चों एवं नवोदित कलाकारों द्वारा प्रदर्शनी को सजाने-संवारने के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि ऐसी पहल नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती है। प्रीतेश गांधी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ ने समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और कला प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि वे कलाकारों की कृतियों को खरीदकर तथा उन्हें मंच और अवसर देकर उनका मनोबल बढ़ाएं। डिजिटल युग में कला और कलाकारों का संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन हम सभी की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है।



