छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर्व पर महापौर रामू रोहरा ने दी नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

रक्षाबंधन पर्व पर महापौर रामू रोहरा ने दी नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

 

धमतरी/ भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा ने समस्त नगरवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के मजबूत रिश्ते का उत्सव है। यह पर्व हमारी भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर परंपरा को दर्शाता है। राखी का पवित्र धागा भाई-बहन के स्नेह को और मजबूत करते हुए एक-दूसरे के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प कराता है।

उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में भी रक्षाबंधन जैसे पर्व हमारी संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक एकता को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें इस अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सौहार्द को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

 

महापौर ने सभी बहनों के सुखी एवं समृद्ध जीवन तथा भाइयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार में खुशियां, प्रेम और सौहार्द लेकर आए। उन्होंने नगरवासियों से रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

 

महापौर रामू रोहरा ने पुनः सभी नगरवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button