छत्तीसगढ़

सेवा की मिसाल बना श्री जैन स्थानक भवन का स्वास्थ्य शिविर

बरडिया परिवार ने स्व. विजय लाल एवं पतासी देवी की स्मृति में कराया आयोजन, कलेक्टर अभिनव मिश्रा भी पहुंचे

सेवा की मिसाल बना श्री जैन स्थानक भवन का स्वास्थ्य शिवि

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी नि:शुल्क सेवाएं, सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच और लिया उपचार-परामर्श

बरडिया परिवार ने स्व. विजय लाल एवं पतासी देवी की स्मृति में कराया आयोजन, कलेक्टर अभिनव मिश्रा भी पहुंचे

धमतरी-  शहर के सिहावा चौक के पास स्थित श्री जैन स्थानक भवन रविवार को स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण की एक बड़ी पहल का साक्षी बना। स्व. श्री विजय लाल एवं पतासी देवी बरडिया की स्मृति में बरडिया परिवार द्वारा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही शिविर में मरीजों की भीड़ जुटने लगी और सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

शिविर में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल एवं अरविंदो नेत्रालय, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। आयोजन में पहुंचे कलेक्टर अभिनव मिश्रा ने भी शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में किया जा रहा सार्थक प्रयास बताया।

हृदय से लेकर आंखों तक, विशेषज्ञों ने की जांच

शिविर में हृदय रोग, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, कैंसर, मूत्र रोग, कान-नाक-गला संबंधी रोगों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। मरीजों की जांच कर उनकी बीमारी से संबंधित आवश्यक उपचार एवं आगे की चिकित्सा के संबंध में परामर्श दिया गया।

नेत्र रोगियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों द्वारा विट्रियो-रेटिनल एवं फेको सर्जरी से संबंधित परामर्श दिया गया। इसके साथ ही आंखों की जांच, चश्मा वितरण, बीपी, शुगर एवं ईसीजी जांच जैसी सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

सुबह से लगी मरीजों की कतार

शिविर में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। अलग-अलग विशेषज्ञों के कक्षों में मरीजों की जांच और परामर्श का सिलसिला लगातार चलता रहा। कई मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्या के अनुसार आगे की जांच एवं उपचार के लिए रायपुर स्थित अस्पतालों में आने की सलाह भी दी गई।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को उनके शहर में ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवा का संगम

बरडिया परिवार द्वारा आयोजित इस शिविर को उपस्थित लोगों ने सराहनीय पहल बताया। आयोजकों ने कहा कि समाज की सच्ची सेवा केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना भी बड़ी सेवा है। इसी भावना के साथ यह शिविर आयोजित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरडिया परिवार ने शिविर में सेवाएं देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर में डॉ. संगीता शेखर पाढ़ी, डॉ. गौरव जोशी, डॉ. देवव्रत धीरकार, डॉ. कौशलेश तिवारी, डॉ. अमित शर्मा सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच एवं परामर्श किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button