छत्तीसगढ़

निगम-मंडल और आयोग के पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं अंजय अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इसके अलावा शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। शासन के इस निर्णय के बाद संबंधित पदाधिकारियों को राज्य मंत्री के दर्जे के अनुरूप मिलने वाली सुविधाएं एवं प्रोटोकॉल प्राप्त होंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button