राष्ट्रीय

बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभार, विनोद तावड़े बने यूपी के प्रभारी

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने देश भर में संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों का आधिकारिक एलान कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कई प्रमुख और अनुभवी नेताओं को अलग-अलग राज्यों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रमुख नेताओं को मिली ये जिम्मेदारियां
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को देश के सबसे बड़े राजनीतिक राज्य उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब राज्य का प्रभार दिया गया है। युवा नेता अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के इस नए सांगठनिक फेरबदल को आगामी चुनावी रणनीतियों और राज्य स्तर पर संगठन को कैडर स्तर तक मजबूती प्रदान करने के बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी होंगे। साथ ही, कर्नाटक के प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे और सह-प्रभारी के रूप में डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू को जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, केरलम के प्रभारी एम. नागराजा नियुक्त हुए हैं, जबकि सह-प्रभारी एम. वेंकटेशन बने हैं। वहीं, लद्धाख में प्रभारी राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप में प्रभारी जॉर्ज कुरियन को नियुक्त किया गया है। इससे पहले हाल में कांग्रेस ने भी पंजाब का प्रभारी बदला था। यहां भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को जिम्मेदारी दी गई थी।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button