छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत का रायपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत का रायपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत के रायपुर आगमन पर माना विमानतल में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के प्रथम रायपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर नागरिक बैंक के अध्यक्ष हरमित सिंह होरा ने माना विमानतल पहुंचकर सुखदेव भगत का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर उत्साह व्यक्त किया। विमानतल परिसर में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।



