छत्तीसगढ़

विजयदशमी की तैयारियों को लेकर नगर निगम अलर्ट, महापौर रामू रोहरा और आयुक्त अरुण वर्मा ने किया दशहरा मैदान का निरीक्षण

एकलव्य खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा विजयदशमी पर्व, व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

विजयदशमी की तैयारियों को लेकर नगर निगम अलर्ट, महापौर रामू रोहरा और आयुक्त अरुण वर्मा ने किया दशहरा मैदान का निरीक्षण

 

एकलव्य खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा विजयदशमी पर्व, व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

 

कलेक्ट्रेट चौक से रुद्री तक चल रहे पेंटिंग कार्य का भी लिया जायजा, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत

 

धमतरी। विजयदशमी पर्व को भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए नगर पालिक निगम धमतरी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महापौर रामू रोहरा एवं नगर निगम आयुक्त अरुण वर्मा ने एकलव्य खेल मैदान पहुंचकर दशहरा उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी एकलव्य खेल मैदान में विजयदशमी पर्व उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए नगर निगम प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

 

दशहरा मैदान में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

 

निरीक्षण के दौरान महापौर रामू रोहरा और आयुक्त अरुण वर्मा ने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धमतरी में दशहरा उत्सव का विशेष महत्व है और बड़ी संख्या में नागरिक इस आयोजन में शामिल होते हैं। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि आयोजन स्थल पर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन की तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि नागरिक उत्साह और आनंद के साथ पर्व मना सकें।

 

कलेक्ट्रेट चौक से रुद्री तक पेंटिंग कार्य का निरीक्षण

 

दशहरा मैदान के निरीक्षण के बाद महापौर रामू रोहरा एवं निगम आयुक्त अरुण वर्मा ने कलेक्ट्रेट चौक से रुद्री तक चल रहे पेंटिंग कार्य का भी निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर में संचालित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।

 

शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर

 

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में संचालित कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

वहीं निगम आयुक्त अरुण वर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और सार्वजनिक आयोजनों से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित

 

इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त पीसी सार्वा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर, पार्षद मेघराज ठाकुर, तल्लीनपुरी गोस्वामी, अज्जू देशलहरे, कुलेश सोनी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एवं उप अभियंता कमलेश ठाकुर सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button