अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर
हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस, शिक्षक से विधायक तक का रहा लंबा सफर; दो बार बने अहिवारा के विधायक
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर
हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस, शिक्षक से विधायक तक का रहा लंबा सफर; दो बार बने अहिवारा के विधायक
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका उपचार जारी था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही दुर्ग जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा छत्तीसगढ़ की राजनीति के वरिष्ठ, अनुभवी और लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों में शुमार थे। उनका राजनीतिक सफर संघर्ष, सेवा और जनसमर्पण की मिसाल रहा। सरल स्वभाव, सहज व्यवहार और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता उनकी पहचान थी। उनके निधन से भाजपा ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और क्षेत्र की जनता ने अपना लोकप्रिय नेता खो दिया है।


