छत्तीसगढ़

प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में शामिल हुए पंडित राजेश शर्मा, पंच प्यारों का माल्यार्पण कर किया सम्मान

गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास, सिख गुरुओं के त्याग और मानवता की सेवा को बताया प्रेरणादायी

प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में शामिल हुए पंडित राजेश शर्मा, पंच प्यारों का माल्यार्पण कर किया सम्मान

 

गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास, सिख गुरुओं के त्याग और मानवता की सेवा को बताया प्रेरणादायी

 

धमतरी। सिख समाज द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं धर्मप्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा अपने साथियों सहित शामिल हुए। इस दौरान रिसाईपारा स्थित म्युनिसिपल स्कूल के पास नगर कीर्तन के स्वागत स्थल पर पहुंचकर उन्होंने सिख समाज के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।

पंडित राजेश शर्मा ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वमंगल की कामना करते हुए अरदास की। उन्होंने नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंच प्यारों का माल्यार्पण कर आत्मीय एवं श्रद्धापूर्वक सम्मान किया।

इस अवसर पर पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि पंच प्यारे सिख धर्म की गौरवशाली परंपरा, अदम्य साहस, त्याग और गुरु के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक हैं। उनका इतिहास धर्म, मानवता, समानता और सत्य की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की प्रेरणा देता है। नगर कीर्तन में पंच प्यारों की अगुवाई खालसा पंथ की महान विरासत और दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के आदर्शों का जीवंत स्मरण कराती है।

उन्होंने कहा कि सिख समाज का इतिहास त्याग, तपस्या, वीरता और मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण है। सिख गुरुओं ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। गुरु नानक देव जी का समानता, प्रेम और सेवा का संदेश तथा गुरु गोबिंद सिंह जी का धर्म रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक समाज को प्रेरित करता रहेगा।

पंडित शर्मा ने आगे कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन वाणी संपूर्ण मानवता को प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को भी मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शर्मा, योगेश गांधी, विकास शर्मा, महेंद्र खंडेलवाल, जसपाल सिंह, लक्की डागा, प्रीतपाल छाबड़ा, देवेंद्र नेताम, रवि शर्मा एवं पिंकी यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button