छत्तीसगढ़

प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ठंड ने दी दस्तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। रायपुर की बात करें तो यहाँ सुबह हल्की ठंड और दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा के अनुसार, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग मानसून की विदाई हो चुकी हैं। वहीं बस्तर संभाग से आज मानसून की विदाई होना संभव है। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेशके कई हिस्सों में सुबह और रात में ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार ठंड भी बहुत ज्यादा होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button